मछली पकड़ना यूं तो बहुत लोगो को पसंद है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक महिला को मछली पकड़ना उस वक्त भारी पड़ गया जब एक मगरमच्छ उस महिला के पीछे पड़ गया. दरअसल नदी के किनारे मछली पकड़ने के दौरान एक महिला के कांटे में एक मछली फंसी. जैसे ही महिला ने मछली को निकालना शुरु किया तभी एक भूखा मगरमच्छ मछली के पीछे आने लगा.
मगरमच्छ को पीछे आता देख महिला के होश उड़ गए. और अपनी जान बचाने के लिए वह वहां से भाग गई. जिसके बाद उस मगरमच्छ ने मछली को दबोच लिया और अपना निवाला बना लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल रहा है.
वीडियो मे साफ देखा दा सकता है कि कैसे भूखा मगरमच्छ मछली का शिकार करता है. वायरल हो रहा यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के काकाडू नेशनल पार्क का है. 24 अगस्त को शेयर हुए इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा गया है. वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है.