“Lord Ganesha”: गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ बॉलीवुड वालों ने गणेशोत्सव का किया श्री गणेश

पूरे देश में आज गणपति बप्पा मोरिया की धूम मची हुई है और इसी के साथ साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी गणेश स्थापना की धूम मची हुईहै.हमारे बॉलीवुड कलाकार हो या टीवी इंडस्ट्री के कलाकार बप्पा को लेकर उनकी श्रद्धा और भक्ति सभी लोग जानते है.हर साल गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड कलाकार और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार बप्पा को अपने घर लाते है.उनकी भक्ति भाव से सेवा करते है फिर उनका विसर्जन करते है.

हाल साल गणेश उत्सव पर बड़े बड़े बॉलीवुड के कलाकार जैसे अभिताभ बच्चन,सलमान खान,शाहरुख खान,शिल्पा शेट्टी,विवेक ओबरॉय और सभी कलाकार अपने घर पर गणपति को लाते है.और खूब भक्ति भाव से उनकी पूजा करते है और फिर धूमधाम से उनका विसर्जन करते है.गणेश उत्सव को सभी कलाकार खुद जोरो शोरो से मनाते है.बप्पा को लेकर सभी की श्रद्धा अपार है और महाराष्ट्र में तो गणेश चतुर्थी का उत्सव सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है.गणपति की बड़ी – बड़ी मूर्तियों को लोग स्थापित करते है उनकी पूजा अर्चना करते है और विर्सजन करते समय ढोल,बप्पा के गाने बजाना,नाच गाना,पूरी,मस्ती के साथ बप्पा को विदाई देते है.चाहे वो खुद बॉलीवुड स्टार ही क्यों न हो कुछ समय के लिए तो वह भी भूल जाते है.कि वह बॉलीवुड स्टार्स है आम लोगो की तरह वह भी विसर्जन में नाचते है बप्पा के गाने गाते है.

अगर हम बात करे टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों कि तो वह भी गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाते है.सभी टीवी के कलाकार जैसे निया शर्मा,अर्जुन बिजलानी,दिव्यांका त्रिपाठी दहिया,करन टैकर और सभी कलाकार गणेश चतुर्थी को बड़े धूम धाम से मनाते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *