ऐसी बहुत कम महिलाएं होती है जो प्रथम श्रेणी में रहकर देश के लिए कुछ करती है. और इतिहास रचती है. ऐसी ही एक महिला है गुन्जन सक्सेना. जो आज की महिलाओं के लिए किसी चमकते सितारे से कम नहीं हैं. कुछ लोग गुन्जन सक्सेना से बहुत कम परिचित होंगे. लेकिन अब शायद सभी लोग परिचित हो जायेंगे द कारगिल गर्ल फिल्म को देखकर. ये फिल्म गुन्जन सक्सेना के ऊपर बनी है, जो भारत की पहली एयरफोर्स महिला है.
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना का रोल निभाएंगी. इस फिल्म के पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी व अन्य कलाकार अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे. लेकिन, दर्शकों को इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
जी हां, ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी. तब तक दर्शकों को ये फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार न करके, गुन्जन सक्सेना के बारें में जान लेना चाहिए. इससे आपको फिल्म अच्छे से समझ में आएगी.
बता दें, गुन्जन सक्सेना ने लड़ाकू विमान को उस समय उड़ाया था. जब महिलाओं को फाइटर प्लेन उड़ाने की अनुमति नहीं थी. 1999 में हुए कारगिल युद्ध के समय जरूरत पड़ने पर गुन्जन सक्सेना को भी इस युद्ध में शामिल किया गया था. उन्होंने अपना योगदान देकर देश के जवानों की रक्षा की. उनको इस बहादुरी के लिए भारत सरकार ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.