मुंबई बीच क्लीनिंग : नोरा फ़तेही से लेकर सुजैन खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने की सफाई

शनिवार सुबह मुंबई केमहिम बीचपर नोरा फ़तेही से लेकर सुजैन खान समेत कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सफाई अभियान से जुड़कर बीच की सफाई की है.अधिकतर बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अभियान से जुड़कर बीच पर होने वाली गंदकी को साफ़ करके लोगों में जागरूकता फैलाई है.

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी सफ़ाई अभियान में अपना हाथ बटाया.सुजैन खान बीच के साइड से कूड़ा कचरा साफ़ करती नज़र आई.

इस अभियान में नोरा फ़तेही ने भी अपना योगदान दिया.उन्होंने भी साफ़ सफ़ाई में अपना योगदान दिया.बता दे कि नोरा फ़तेही जल्द ही रेमो डिसूजा की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर3Dमें नज़र आएँगी.

इसके साथ साथ फिल्मपटाखा की एक्ट्रेस राधिका मदान ने भी बीच की सफाई की.राधिका मदान इरफ़ान की आने वाली फिल्मअंग्रेजी मीडियममें नज़र आएँगी.मूवी में वो इरफ़ान की बेटी की भूमिका निभाएगी.

टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर ने भी बीच की सफाई की उन्होंने भी प्लास्टिक और कचरा उठाया है. मर्द को दर्द नहीं होता एक्टर अभिमन्यु दसानी ने भी बीच पर पहुंच कर वहाँसफाई की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *