बॉलीवुड एक्ट्रेस रही लीज़ा रे ने फ़िल्म साहो के मेकर्स पर तस्वीर चोरी करने का आऱोप लगाया है.शुक्रवार को लीज़ा रे ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लम्बा पोस्ट लिखा.लीज़ा ने अपनी पोस्ट में लिखते हुए आऱोप लगाया है.कि साहोके मेकर्स ने समकालीन आर्टिस्ट शीलो शिव सुलेमान का आर्ट पपीस कॉपी किया है.और इसे अपनी फ़िल्म के एक पोस्टर में इस्तेमाल किया है.
लीज़ा ने अपने अकाउंट पर2तस्वीरें शेयर की एक तस्वीर में ओरिजिनल आर्ट वर्क है.तो वही दूसरी इमेज में साहो का पोस्टर है.जिसमे प्रभास और श्रद्धा कपूर दिखाई दे रहे है.लीज़ा ने बोला कि की हमे इन मेकर्स को आईना दिखाना होगा कि यह सही नहीं है.हमे आगे आकर बोलना होना इतने बड़े बजट की फिल्म में शीलो शिव की ओरिजिनल तस्वीर को तोड़ मरोड़ कर अपनी फिल्म के पोस्टर में इस्तेमाल किया गया है.लीज़ा का ऐसा कहना है कि यह खुलेआम चोरी है.इसे पूरे देश में कही भी स्वीकार्य नहीं किया जायेगा.लीज़ाने यह भी कहा कि प्रोडक्शन ने कही भी आर्टिस्ट सम्पर्क या उनसे बातचीत करने की कोशिश तक नहीं की यह ठीक नहीं है.
यह तस्वीर गाने बेबी वांट यू टेल में के एक पोस्टर की है.पोस्टर के बैकग्राउंड में ठीक वैसा ही आर्ट डिज़ाइन है.जैसा की लीज़ाद्वारा शेयर किये गए पोस्ट में है.लीज़ा के इस आरोप पर अभी तक फ़िल्म साहो के मेकर्स काकोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है.