वायरल: अक्की के फैन्स को मिला उनका हमशकल, देखें फोटो

अक्षय कुमार (अक्की) के फैन्स ने उनका डुप्लिकेट ढूंढ निकाला है, जिसके बाद से ट्विटर पर बहुत सी प्रतिक्रिया आ रही हैं. वैसे तो बॉलीवुड के सभी फिल्मी सितारों के हमशकल आम तौर पर मिल ही जाते हैं लेकिन इस बार अक्षय कुमार के फैन्स ने खुद ही उनसे मिलता-जुलता शख्स ढूंढ निकाला है. सोशल मीडिया पर अक्षय के हमशकल की फोटो बहुत वायरल हो रही है. असल में, हाल ही में एक पत्रकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर के एक फैन की तस्वीर साझा की थी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो साझा करते हुए कहा था, सुनील गावस्कर के कश्मीरी फैन से मिलिए, माजिद मीर श्रद्धा के भाव से इस हैट को प्रतिदिन पहनते हैं.

उस पत्रकार का पोस्ट देखते ही देखते बहुत वायरल हो गया और उस फोटो पर फैन्स की प्रतिक्रिया भी आने लगी वह कहने लगे कि ये तो बिल्कुल अक्षय कुमार का हमशकल है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मैंने फोटो को जूम करके देखा कि कहीं ये फोटोशॉप तो नहीं है और कहीं किसी ने अक्षय की तस्वीर को यहां पोस्ट कर दिया हो. और एक यूजर ने तो मीर की इस फोटो को अक्षय कुमार का ओल्ड वर्जन ही बता दिया.

गौरतलब है कि हाल ही में खिलाड़ी (अक्षय कुमार) की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है. इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी अच्छा कलेक्शन इक्कठा किया है. अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. महाराष्ट्र में अब इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *