इलावेनिल वालारिवन ने ISSF वर्ल्ड कप में महिलाओं के 10मीटर एयर राइफल में भारत को गोल्ड दिलाया है।
रिओ डी जेनेरिओ में खेले जा रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की बेटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इलावेनिल ने 10मीटर एयर राईफल में 251.7अंक लाकर इस मेडल को अपने नाम किया है।
शूटिंग वर्ल्ड कप केइस स्पर्धा में गोल्ड लानेवाली इलावेनिल तीसरी भारतीय बनी। इस से पहले भारत को इस स्पर्धा में गोल्ड दिलानी वाली चंदेला और अंजलि भागवत थी।
भारत ने इस स्पर्धा में जीतने के साथ 2020टोक्यो में होने वाली ओलम्पिक खेलोंमें कोटे के सर्वाधिक 2जगह सुरक्षित कर ली है।
ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने ट्विटर पर इलावेनिल वालारिवन को बधाई दी और कहा है इलावेनिल के स्वर्ण पदक से राष्ट्रीय खेल दिवस और बेहतर हो गया। 20 साल की इलावेनिल का सीनियर शूटिंग में पहला गोल्ड है।