बाला का टीज़र हुआ रीलीज़, यूपी पुलिस ने टीज़र पर किया फनी ट्वीट

हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का टीज़र रीलीज़ हुआ है.टीज़र रीलीज़ होने के बाद से एक बात का साफ़ पता चलता है.कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना गंजेपन की समस्या से जूझते नज़र आएँगे टीज़र में ऐसा दिखाया गया है.कि आयुष्मान खुराना इस पूरी फिल्म में अपने गंजेपन को छुपाते हुए नज़र आएंगे.वह टोपी से अपना गंजापन छुपाते है.लेकिन तभी तेज़ हवा चलती है और आयुष्मान की टोपी उड़ जाती है.और तभी सबको पता चलता है कि आयुष्मान के सिर पर बाल नहीं है.फिल्म बाला के टीज़र को देख कर लोगोंके अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे है.लेकिन इसमें सबसे मज़ेदार रिएक्शन यूपी ( उत्तर प्रदेश) पुलिस की तरफ से आया है.

बाला फिल्म का टीज़र रीलीज़ होने के बाद यूपी पुलिस ने इसको रिट्वीट करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है कि हर जगह सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है.यूपी ( उत्तर प्रदेश) पुलिस ने वीडियो को देखते हुए लिखा कि, अगर हेलमेट पहना होता तो ऐसा नहीं होता that is why, one must always wear helmetइसी के साथ साथ ये ट्वीट यूपी पुलिस और यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग किया साथ ही#bala teaser # road safetyहैशटैग को टैग किया है.यूपी पुलिस ने यह मैसेज भी दिया कि हमें बाइक चलाते हुए हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *