जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को असफल बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पीओके बचने के बारे में सोचे।
पाकिस्तान की पार्टी पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को कहा कि, जम्मू – कश्मीर को छोड़कर इमरान खान को पीओके को बचाने के बारे में सोचना चाहिए, नहीं तो ये भी हाथ से निकल जायेगा। पहले हम भारत से जम्मू – कश्मीर छीनने की बात करते थे लेकिन अब ऐसे हालात बन गए है कि हमें पीओके बचाने के बारे में सोचना पड़ गया है। अब इमरान की नाकामी और इनकी लालच की वजह से पाकिस्तान की ऐसी हालत हो गयी है कि हम मुजफ्फराबाद को कैसे बचाएंगे इसके बारे में सोचना पड़ रहा है।
आज पाकिस्तान की विदेश नीति हो या फिर आर्थिक नीति पाकिस्तान की ये कठपुतली सरकार हर जगह नाकाम रही है। पाकिस्तान की स्थिति ऐसी हो गयी है कि जिसे हर देश से ठोकर मिल रही है। पहली बार पाकिस्तान की सरकार इस कदर नाकाम हुई। आपने लोकतंत्र के साथ इमरान खान ने खिलवाड़ किया है, जिसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।