आंध्रप्रदेश के पूर्व विधानसभा स्पीकर पर सरकारी फर्नीचर घर ले जाने का आरोप

आंध्र प्रदेश प्रशासन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव और उनके बेटे पर विधानसभा के फर्नीचर अपने घर ले जाने का मामला दर्ज किया है। विधानसभा के अधिकारी एम. ईस्वरा राव द्वारा दायर एक शिकायत पर शिव प्रसाद राव और उनके बेटे शिवराम कृष्ण के खिलाफ शनिवार देर रात गुंटूर जिले के थुलूर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज किया गया। भारतीय दंड सहिता की धारा 409 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिव प्रसाद राव पर विधानसभा परिसर से लेकर अनाधिकृत स्थानों तक और शिवराम कृष्ण के एक निजी शोरूम में अवैध रूप से फर्नीचर को भेजने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन्होंने अपने आवास के लिए इन फर्नीचरों का इस्तेमाल किया।अधिकारियों ने कथित तौर पर विधानसभा की कुर्सियों, टेबल और अन्य फर्नीचर की पहचान की.

राव ने पहले ही मान लिया था कि 2016 में विधानसभा के फर्नीचर और उपकरण हैदराबाद से अमरावती ले जाए जाने के दौरान इसमें से कुछ को सत्तेनापल्ली में उनके कार्यालय व निवास स्थान पर ले जाया गया था.

उन्होंने अपनी गलती भी स्वीकार की और कहा ये रखरखाव का ख्याल रकने के लिए किया गया था. उन्होंने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर उन्हें फर्नीचर लेने के लिए कहा था. उन्होंने फर्नीचर के एवज में भुगतान करने की पेशकश भी की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *