बिहार के सीतामढ़ी से बहुत बड़ी खबर मिली है की एक ही परिवार के तीन लोगों को सोमवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गयी। सूत्र से मिले जानकारी में यह पता चला है की हत्या का मुख्य कारण आपसी विवाद रहा है। हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त दहशत और तनाव का माहौल है।
बता दें किसीतामढ़ी के सुप्पी के अख्ता गाँव के मलाही टोला स्थित सीतामढ़ी-सुप्पी पथ पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इसके बाद अख्ता गाँव में घुस कर एक महिला की भी गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी है। मृतकों की पहचान अख्ता निवासी के तौर पर की गई है। मृतकों मेंशामिलसलमान खान(30) एजाज खान(32) और शाहजहां निशा(40) है।बताया जा रहा है ये घटना तब हुई जब सलमान खान अपने मामा एजाज खान के साथ बाइक पे सवार हो एसडीओ कोर्ट डुमरा के लिए निकला था। दोनों की उपस्थिति एसडीओ कोर्ट में थी।
स्कार्पियो सवार आधा दर्जन अपराधियों ने सर्वप्रथम बाइक में टक्कर मारी और फिर उतरते के साथ गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने गाँव की तरफ रुख कर महिला की भी हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है।घटना का मुख्य कारण पूर्व का विवाद रहा है और इस हत्या को साल भर पहले मरे आरटीआई कार्यकर्ता नियाज़ खान की हत्या से जोड़ा जा रहा है। आपको बता दे की मृतक एजाज खान का भाई रुस्तम खान आरटीआई कार्यकर्ता नियाज़ खान की हत्या के मामले में 8 माहपूर्व से जेल में बंद है। पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी में जूटी है।