मुंबई: लड़की के जन्मदिन पर उसके चार दोस्तों ने किया रेप

मुंबई में 19 साल की लड़की ने अपने चार दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि उसके दोस्तों ने जन्मदिन पर उसका रेप किया. बता दें कि यह मामला मुंबई के चूनाभट्टी की है, पुलिस ने कहा पीड़िता की हालत काफी खराब थी, लेकिन अब सुधार है. पीड़िता औरंगाबाद के अस्पताल में एडमिट है, डॉक्टर का कहना है की पीड़िता ने 13-15 दिन बाद मामले की जानकारी दी है.

बेगमपुर पुलिस के मुताबिक पीड़िता 7 जुलाई को मुंबई आयी थी, तभी उसके दोस्तों ने उसे बर्थडे मानाने को कहा था. केक काटने के बाद लड़की के साथ उसके अपने ही चार दोस्तों ने रेप किया.

औरंगाबाद लौटने के बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी ना ही अपने घर वालों को दी और ना ही पुलिस को. तक़रीबन 15-16 दिन बाद पीड़िता को स्वास्थ संबंधी परेशानी हुई तो उसके घर वालों ने उसे डॉक्टर के पास ले गए. इलाज करते समय डॉक्टर को इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को इस बात लो जानकारी दी गई.

हलाकि, जानकारी के बाद बेगमपुर थाना ने इस मामले को चूनाभट्टी थाना में ट्रांसफर कर दिया, चूनाभट्टी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *