नदी में तैरते हुए बड़े-बड़े जहाजों को तो आपने बहुत बार देखा होगा लेकिन सोचिए अचानक आपको एक पांच मंजिला इमारत नदी में तैरते दिखे तो आपको कितनी हैरानी होगी. कुछ ऐसा ही नजारा चीन के यांग्त्सी नदी में लोगों को देखने को मिला.
दरअसल एक शख्स ने ट्विटर पर एक 11 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें चीन की यांग्त्सी नदी में एक पांच मंजिला इमारत तैरते हए नजर आ रही है. 29 जुलाई को पोस्ट किये गए इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Things that happen in China. A five-story building was spotted cruising along the Yangtze River back in November 2018. The building was actually a floating restaurant. Authorities said the restaurant needed to relocate due to policies changes https://t.co/hYsDqkVQLg pic.twitter.com/zmtXyNeWYC
Massimo (@Rainmaker1973) July 29, 2019
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, इमारत के नदी में तैरने वाली यह घटना 2018 के नवंबर की है, असल में यह बिल्डिंग एक तैरता हुआ रेस्टोरेंट है, जो नियमों में बदलाव की वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा था. जिसके लिए कई नावों एक साथ जोड़ कर फिर उसके ऊपर रेस्टोरेंट को रख कर दूसरी जगह ले जाया जा रहा था.