ऋतिक और टाइगर ने फिल्म ‘वॉर’ के लिए बर्फ पर एड्रेनालाइन पंपिंग कार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्मवॉरके लिए फिनलैंड में बर्फ पर एड्रेनालाइन पंपिंग कार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, हम शुरू से ही स्पष्ट थे कि हम भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिए वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है.

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, हमारी फिल्म में कारों का एक काफी बड़ा क्रम है जिस पर ऋतिक और टाइगर एक एड्रेनालाइन पंपिंग एक्शन स्टंट करते हैं. इसे पूरी तरह से बर्फ पर शूट किया गया है. हमने इसे फिनलैंड में शूट किया,जो उत्तरी ध्रुव में है. हमें हमारी प्रोडक्शन टीम ने बताया कि यह दुनिया की पहली फिल्म है,जिसमें उत्तरी ध्रुव में इस स्तर पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हुई है.

हॉलीवुड ब्लॉकबास्टर फिल्मदि डार्क नाइटमें काम करने वाले एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स ने बॉलीवुड मूवीवॉरके लिए एक्शन का सीक्वेंस तैयार किया है. ऋतिक और टाइगर की फिल्म वॉर का टीजर रिलीज हो गया है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह मूवी एक्शन से भरपूर है यह मूवी सिनेमाघरों में इस साल गाँधी जयंती (2अक्टूबर) को रिलीज होगी.

फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी साबित हो सकती है. इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और प्रोडक्शन का काम आदित्य चोपड़ा ने किया है. ये फिल्म3भाषाओं हिंदी,तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *