केंद्रीय मंत्रीप्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि नेटफिक्स और हॉटस्टार जैसेआनलाइन प्लेटफार्म पर कंटेंट को लेकर सरकार को चिंता है और जरूरत पड़ने पर इसके नियमन पर फैसला होगा. जागरण फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पहुंचे जावड़ेकर ने कहा कि सिनेमा लोगों का माध्यम है और सरकार इसमें किसी को बाधा पहुंचाने नहीं देगी. उन्होंने कहा, नई चिंताओं को उठाया जा रहा है, नेटफ्लिक्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर फिल्में दिखाई जा रही हैं. उन पर कोई निगरानी नहीं है.
केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि निश्चित रूप से चर्चा का विषय है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम इसके पक्षकारों से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय लेंग. उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनके पास अनिल कपूर, फराह खान और केतन मेहता मौजूद थे. यह 10वां फिल्म महोत्सव रविवार तक चलेगा. विदेशों में बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ रही मांग पर जावड़ेकर ने कहा कि सिनेमा एक शक्ति है. भारतीय फिल्मों की क्षमता का पूरी तरह से फायदा उठाना अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि सिनेमा हमारे जीवन का एक हिस्सा है. इसने हमें बहुत कुछ दिया है और लोगों को जोड़ा है. सिनेमा की शक्ति बहुत महत्वपूर्ण है.
फिल्म फेस्टिवल की शुरुआतअपर्णा सेन की बंगाली फिल्म घररे ब्यारे आज के प्रीमियर से हुई और यह रविवार तक जारी रहेगी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ फिल्म जगत के कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. अनिल कपूर, फराह खान, केतन मेहता और निर्माता शोबू यारलागड्डा सहित कई फिल्म निर्माता और अभिनेता इस फिल्म फेस्टिवल में मौजूद थे.