लगातार लग रहे महेन्द्र सिंह धोनी के संयास के अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी का कहना है कि 2020 में होने वाले T-20 विश्व कप तक धोनी को संयास नही लेना चाहिए। बता दें कि वन्डे विश्व कप के खत्म होने के बाद से ही धोनी के संन्यास के कयास लगाये जा रहें हें।
धोनी के बचपन के कोच का कहना है कि 50 ओवर के क्रिकेट में विकेटकीपिंग और उसके बाद बल्लेबाजी करना शरीर के कठिन होता है। साथ ही धोनी गेंदबाजों और फिल्डरों को मदद करने के कारण अतिरिक्त दबाव में होते हैं। जबकिT-20 क्रिकेट में उन्हें जद्दोजहद नहीं करना होगा। इसलिए धोनी को अब सिर्फ T-20 क्रिकेट हीं खेलना चाहिए।
हालांकि धोनी के संयास पर अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व कप के बाद धोनी संयास ले लेंगें। लेकिन कई लोगों का मानना है कि धोनी T-20 विश्व कप के बाद हीं संयास लेंगें।