वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा गलत, एक और सुपर ओवर होना चाहिए था: सचिन

वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच बीते रविवार को हुआ था. जिसमे मैच टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर किया गया था, लेकिन यहां भी मैच टाई रहा और विजेता का फैसला इस आधार पर निकला गया कि किस टीम ने ज्यादा बाउंड्रीज लगाई हैं. और इसी के तहत इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित किया गया था.

वहीं इंग्लैंड के इस जीत को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में फैसला बिलकुल गलत लिया गया. विजेता टीम का फैसला करने के लिए दूसरा सुपर ओवर कराया जाना चाहिए था न कि विजेता का फैसला इस बात पर किया जाना चाहिए था कि किसने ज्यादा बाउंड्रीज मारीं.

बता दें कि तेंदुलकर से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने भी बाउंड्रीज के आधार पर जीत दिए जाने के नियम की आलोचना की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *