शेयर बाजार में बुधवार की सुबह फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती दिन के कारोबार में सेंसेक्स 50 अंको की तेज़ी से ऊपर चढ़ा लेकिन कुछ ही मिनटों में इसमें गिरावट देखी गयी. यही हाल निफ़्टी का भी देखा गया. सुबह 9:30 बजे निफ़्टी के शेयर मामूली 3 अंक की बढ़त के साथ 11 हज़ार 600 और सेंसेक्स के शेयर 3 9, 130 के स्तर पर कारोबार करते देखे गए.
किन-किन शेयर में रहा चढ़ाव –
कारोबार के शुरवाती मिनटों में यश बैंक, वेदांता , एशियन पेंट , कोटक बैंक , टेक महिंद्रा , एचसीएल, पॉवरग्रिड , बजाज फाइनेंस और ओएनजीसी के शेयर में बढ़त देखी गई. यश बैंक के शेयर में 2 अंक की बढ़त हुई. बीते मंगलवार को यश बैंक के शेयर में 12 फीसदी तक तेजी देखी गई थी.
दरअसल , मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि प्राइवेट इक्विटी कंपनियां यश बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती हैं. इस खबर का फायदा बैंक को देखने को मिला रहा है करीब पिछले 1 महीने में यश बैंक के शेयर में ये सबसे अधिक तेज़ी है वही हीरो मोटोकार्प , सनफार्मा टाटा मोटर्स के शेयर को घाटे पर काम करते देखा गया. अमेरिकी डॉलर के मुकावले रुपया वगैर किसी बदलाव के खुला. इससे पहले मंगलवार को रुपया १७ पैसे की कमी के साथ 68.71 पर बंद हुआ जबकि सोमवार को 68.54 रुपये पर बंद हुआ था.
क्या रहा मंगलवार को बाजार का हाल –
इससे पहले मंगलवार को यश बैंक की अगुवाई में शेयर मार्किट में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 234 अंको की बढ़त के साथ 39 हज़ार 131 के स्तर पर रहा और निफ़्टी 74.25 अंको की बढ़त के साथ 11 हज़ार 662 पर बंद हुआ. हालांकि दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 3 9 हज़ार 173 अंक ऊपर और 38 हज़ार 845 अंक नीचे आया वहीं निफ़्टी ने 11 हज़ार 670 अंक ऊपर व 11 हज़ार 574 के निचले स्तर पर आया।