बैस्टील दिवस परेड के दौरान हवा में उड़ता दिखा एक शख्स, फ्रांस के राष्ट्रपति भी हुए हैरान

क्या आपने कभी इंसान को हवा में उड़ते देखा है, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की कोई इंसान कैसे हवा में उड़ सकता है. कुछ ऐसा ही नजारा फ्रांस में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

यह वीडियो जिसमे इंसान हवा में उड़ता दिख रहा है, रविवार को फ्रांस में हुए बैस्टील दिवस परेड के दौरान का है. फ्रांस के पेरिस में हुए बैस्टील दिवस परेड में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटा भी शामिल हुए थे. फ्रांसीसी आविष्कारक और उद्यमी फ्रैंकी जपाटा ने इस परेड में अपने अत्याधुनिक फ्लाईबोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो इमैनुएल मैंक्रो ने शेयर किया था.

इस बैस्टील दिवस परेड में सशस्त्र बलों के करीब 4300 सदस्य, 237 घोड़े, 196 वाहन, 39 हेलीकॉप्टरों,69 विमानों ने भाग लिया.

देखें बैस्टील दिवस परेड के इस वीडियो को :-

Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) July 14, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *