IPL 12 : आज RCB के जीतने पर प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 49वां मुकाबला आज रात आठ बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. बेंगलुरु की टीम पहले से ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

वहीं राजस्थान की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्म्मीद को बरकरार रखना चाहेगी. फिलहाल 12 मैचों में उसके 10 अंक हैं और बाकी बचे दोनों मैच जीतने पर वह अगर मगर के समीकरण से प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लेकिन एक हार पर आईपीएल-2019 में उसका सफर भी लीग चरण में थम जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में 7वें नंबर पर है. उससे आगे पंजाब, कोलकाता और हैदराबाद सभी के 10-10 अंक ही हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण राजस्थान रॉयल्स का नंबर सबसे बाद में है. ऐसे में यदि उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *