IPL 2019 : SRH ने पंजाब को 45 रनों से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रनों से हराकर प्लेआफ में क्वालिफाई करने की ओर कदम बढ़ाए. हैदराबाद की जीत में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के अर्धशतक के बाद लेग स्पिनर राशिद खान का अहम योगदान रहा.

पंजाब की टीम राशिद खान (21 रनों पर तीन विकेट), खलील अहमद (40 रनों पर तीन विकेट) और संदीप शर्मा (33 रनों पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 213 रनों के लक्ष्य के आगे 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

इस जीत से सनराइजर्स के 12 मैचों में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर बरकरार है. पंजाब के 12 मैचों में पांच जीत से 10 ही अंक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *