आज हर 10 में से 8 आदमी अपने वाट्सऐप से भर रहे स्टोरेज को परेशान है. वाट्सऐप पर गुड मॉर्निंग वाले मैसेज ने लगभग 80 फीसदी वाट्सऐप यूजर्स की बेहद कम समय में स्टोरेज फूल कर दे रहा है. अगर आप भी इसका सोल्यूशन ढ़ूंढ रहे हैं तो आपको बता दें, इसका समाधान बेहद आसान और ट्रीकी हैं जिसे आप अपनाकर अपने वाट्सऐप की स्टोरेज भरने वाली समस्या से निजात पा जायेंगे.
वॉट्सऐप फोन के स्टोरेज स्पेस को ज्यादा यूज न करे, इसके लिए कुछ सेटिंग्स बदलना ही काफी होगा। बाई डिफॉल्ट वॉट्सऐप चैट में रिसीव होने वाले विडियोज और फोटोज को अपने आप डाउनलोड कर लेता है। आप चाहें तो इसे डिसेबल कर सकते हैं। आप चुन सकते हैं कि कब आपके फोन पर विडियोज या फोटोज मोबाइल डेटा से या वाई-फाई से अपने आप डाउनलोड हो। अगर आप समझना चाहते हैं कि वॉट्सऐप डेटा को गैलरी में सेव होने से कैसे रोक सकते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें,
ऐंड्रॉयड पर
– वॉट्सऐप ओपन करें।
– टॉप राइट कॉर्नर पर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
– सेटिंग्स में जाएं और चैट पर टैप करें।
– यहां Media Visibility पर जाकर टॉगल ऑफ कर दें।
अगर आप सभी चैट्स के लिए ऐसा नहीं करना चाहते और कुछ सेलेक्टिव चैट्स के लिए ही ये सेटिंग्स चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें,
– चैट ओपन करें और यहां टॉप राइट कॉर्नर में बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
– यहां View Contact पर टैप करें और Media visibility पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपको प्रॉम्प्ट दिखेगा, Show newly downloaded media from this chat in your phones gallery?
– यहां No सेलेक्ट करें।
इसके बाद वॉट्सऐप अपने आप फाइल्स को डाउनलोड नहीं करेगा और आप जो भी फाइल डाउनलोड करना चाहें, उसपर टैप करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप चैट्स पर भी आपको मिलने वाले फोटोज और विडियोज आपने आप डाउनलोड नहीं होंगे।
आईफोन पर
– वॉट्सऐप ओपन करें।
– बॉटम राइट कॉर्नर से सेटिंग्स में जाएं।
– यहां चैट्स में जाएं और Save to camera roll पर जाकर टॉगल ऑफ कर दें।
फोन में मीडिया डाउनलोड न हो इसके लिए आप बाद के प्रिफरेंस भी सेट कर सकते हैं। ये स्टेप्स फॉलो करें,
– वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाएं।
यहां डेटा और स्टोरेज यूजेस में जाएं।
– यहां आप चुन सकते हैं कि कब कौन सा डेटा अपने आप डाउनलोड होगा।
– आप मीडिया टाइप भी चुन सकते हैं कि कौन सी फोटो आप डाउनलोड करना चाहते हैं।