सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने 10,500करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद की मंगलवार को घोषणा की। इसके तहत कंपनी 325रुपये प्रति शेयर के भाव पर 32.3करोड़ शेयर की पुनर्खरीद करेगी। पिछले 15महीने में यह दूसरा मौका है जब शेयर पुनर्खरीद की जाएगी।
यह विप्रो का तीसरा पुनर्खरीद कार्यक्रम है। कंपनी ने 2016में 2,500करोड़ रुपये तथा नवंबर-दिसंबर 2017में 11,000करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद की थी।
विप्रो ने एक नियामकीय सूचना में कहा, विप्रो के निदेशक मंडल ने 16अप्रैल 2019को हुई बैठक में कुल 10,500करोड़ रुपये मूल्य के 32,30,76,923शेयरों की पुनर्खरीद का प्रस्ताव किया था। यह शेयर खरीद 325रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर की जाएगी। यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 5.35प्रतिशत है।
कंपनी का यह प्रस्ताव डाक मत के जरिये विशेष प्रस्ताव के साथ शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
विप्रो का शेयर 2.45प्रतिशत की गिरावट के साथ 281.10रुपये पर बंद हुआ।
भाषा