मैड्रिड स्थित एक गगनचुंबी इमारत को मंगलवार को बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इस इमारत में ब्रिटिश, डच, ऑस्ट्रेलियाई और कनाडाई दूतावास हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, बम की धमकी मिली थी… इसके बाद इमारत को खाली करा लिया गया। हमें काम करना होगा और जांच करनी होगी।
एएफपी