बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के भाई अरबाज खान भले ही फिल्मों में कम नजर आ रहे हों लेकिन सुर्खियों में बने ही रहते हैं. पहले एक्स वाइफ मलाइका को लेकर तो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जोर्जिया एंड्रियानी को लेकर काफी लाइम लाइट में बने हुए हैं. दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है फिर चाहे वो कोई फैमिली फंग्शन हो या फिर बॉलीवुड सितारों के घर पार्टी.
अरबाज हमेशा अपनी लेडी लव के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं. दोनों का रिश्ता अब जगजाहिर भी हो गया है. और लगता है कि खान फैमिली के घर जल्द ही शहनाई भी बजने वाली है.
अरबाज की गर्लफ्रेंड जोर्जिया को भले ही किसी फिल्म में नहीं देखा गया. लेकिन ग्लैमर्स जोर्जिया ने अपना एक नया टैलेंट दिखाया है. दरअसल इन दिनों जॉर्जिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें जोर्जिया ने रश्के कमर गाने पर डांस किया है. गाने में जोर्जिया ने ऐसा डांस किया है कि जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. गाने पर जॉर्जिया बेली डांस कर जोरदार ठुमके लगा रही हैं.
ये वीडियो जोर्जिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है तो वहीं अरबाज ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है. जिसमें वो अपना प्यार साफ साफ दिखा रहे है.
जोर्जिया के इस डांस वीडियो को देखकर ये तो साफ है कि जॉर्जिया भी मलाइका से कम नहीं है. ग्लैमर्स जोर्जिया ने जिस तरह से अपन डांसिंग टैलेंट दिखाया है भई उसे देखकर तो यही लग रहा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड की मुन्नी को टक्कर देंगी. अगर ऐसा होता है तो वाकई दोनों का कॉम्पिटीशन देखने लायक होगा.