आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म कलंक में अपने दिलकश किरदार के लिए चर्चाओं में हैं. इसी बीच एक अवार्ड शो में उनका यह दिलकश अंदाज़ दोबारा देखने को मिला है.
रेड कलर की साड़ी में अलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थी.
सोशल मीडिया पर आलिया की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. रेड साड़ी में उनका ये अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है.
डिज़ाइनर सब्यसाची की इस साड़ी में जिसने भी आलिया को देखा वो देखते ही रह गया.
आलिया भट्ट की इस खूबसूरत साड़ी पर सब्यसाची ने फ्लावर की एब्राइडी की गई थी. इस साड़ी के साथ आलिया ने लाइट मेकअप भी किया है.
आपको बता दें कि कलंक के बाद आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी. इस फिल्म में आलिया के साथ उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नजर आयेंगे.