ऐसा कई बार होता है जब वीकेंड पार्टी के अगले दिन ऑफिस जाने से पहले हैंगओवर की वजह से सिर घुमने लगता है.
ऐसे में व्यक्ति को चक्कर, मतली और सिर भारी होने जैसी शिकायत होने लगती है. अगर आपके साथ भी अकसर ऐसा होता है तो ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.
1. आंउस पानी
नशा उतराने के लिए एक बार में कई आउंस पानी पीने के बजाए हर घण्टे पर 8 आंउस (29ग्राम) पानी पियें, फायदा होगा.
2.कॉफी
हैंगओवर उतारने के लिए एक कप हार्ड कॉफी भी काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है. ये आपके अंदर चुस्ती लाएगी.
3. टी बैग्स
हैंगओवर की वजह से आंखो पर नजर आने वाली सूजन को कम करने के लिए 10 मिनट तक टी बैंग्स को आंखों पर रखें. ऐसा करने से फायदा होगा.
4. स्पोर्ट्स ड्रिंक
अतिरिक्त नमक शरीर से तरल पदार्थ को सोख लेता है. इसलिए नशा उतराने के लिए किसी स्पोर्ट्स ड्रिंक पिएं या फिर निंबु-पानी का सेवन करें.
5. अंडा
अंडा खाने से आपका लीवर जल्दी रिकवर होगा.