DRDO हमें आपके काम पर गर्व है, PM को वर्ल्ड थियटर डे की बधाई : राहुल गांधी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत की अंतरिक्ष की दुनिया में बनाए गए नए कीर्तिमान की जानकारी दी। प्रधानमंत्री के जानकारी देने के बाद ही शक्ति मिशन पर राजनेताओं ने ट्वीट कर राजनीति भी शुरू हो गयी है। इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई देते हुए पीएम मोदी पर जोरदार तंज किया है।

Rahul lauds DRDO for success of Mission Shakti but wishes PM Modi happy World Theatre Day

Read @ANI Story | https://t.co/ZRTeHUGVPm pic.twitter.com/0CkPjTHzGE
ANI Digital (@ani_digital) March 27, 2019

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, बहुत अच्छे डीआरडीओ, हमें आपके काम पर गर्व है। मैं प्रधानमंत्री को वर्ल्ड थिएटर डे की बधाई देना चाहूंगा।

Well done DRDO, extremely proud of your work.

I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day.
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन शक्ति से जुडे वैज्ञानिकों से की बातचीत की। पीएम मोदी ने मिशन शक्ति की सफलता की बधाई देते हुए वैज्ञानिकों से कहा, आप सभी को बहुत बहुत बधाई आप सबका अभिनंदन, आपका परिश्रम रंग लाया। आपने पूरी दुनियां को यह संदेश दे दिया है कि, हम भी पूरी दुनिया में किसी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *