नई दिल्ली ( एजेंसी ) : होली के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने रिकॉर्ड 21.50 करोड़ रुपए के साथ खाता खोला। उम्मीद लगाई जा रही थी कि केसरी वीकेंड तक 100 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी। लेकिन केसरी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। निश्चित ही मेकर्स इस खबर से परेशान होंगे। दरअसल, अक्षय कुमार की केसरी तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई है।
केसरी का HD वर्जन तमिलरॉकर्स पर लीक कर दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही केसरी को पाइरेसी की वजह से नुकसान झेलना पड़ सकता है। दुनियाभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई केसरी को पहले दिन टिकट खिड़की पर बंपर ओपनिंग मिली। लेकिन अब सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड मूवी के ऑनलाइन लीक होने से थियेटर में जाने वाले दर्शकों की संख्या में कमी आ सकती है।