‘बिहार महागठबंधन’ में हुआ सीटों का ऐलान

पटना : बिहार महागठबंधन में सीटों को बंटवारा हो गया है। बीते कई दिनों से इस लिस्ट का इंतजार था। महागठबंधन की सीटों का ऐलान करते हुए आजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजद 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही रामचंद्र पुर्वे ने बताया कि जीतनराम मांझी की हम पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा सीपीआई माले को राजद के कोटे से एक सीट दी गई है।

Manoj Jha, RJD on seat sharing: RJD on 20, Congress on 9, HAM-3, RLSP on 5, VIP on 3 and CPI-1 in RJD quota.#LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LlLOqxoqB9
ANI (@ANI) March 22, 2019

सीटों के बंटवारे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं। इस मुल्क के आखिरी इंसान के लिए लड़ रहे हैं। हम सब ने अपनी-अपनी सीटों को कम करने का फैसला किया है। इसके अलावा महागठबंधन में सीपीआई एमएल को भी शामिल किया गया है और हमने पहली बार उन्हें एक सीट दी है। वहीं शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

#CORRECTION: Sharad Yadav will contest on a RJD symbol (Original tweet will be deleted) pic.twitter.com/YWvG0ggeow
ANI (@ANI) March 22, 2019

महागठबंधन में सीटों के बँटवारे के साथ ही पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। बिहार में पहले चरण यानी 11 अप्रैल को चार सीटों – औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई पर मतदान होने हैं।

गया – हम – जीतन राम मांझी

नवादा – आरजेडी – विभा देवी

जमुई – आरएलएसपी – भूदेव चौधरी

औरंगाबाद – हम – उपेंद्र प्रसाद

ग़ौरतलब है कि इस घोषणा में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। पत्रकारों ने जब मनोज झा से पूछा कि, आप कैसे कह सकते हैं कि महागठबंधन में ऑल इस वेल है , जबकि तेजस्वी यादव इस सब में शामिल नहीं हैं। तब मनोज झा ने कहा कि, क्या मैं अपनी पार्टी में कुछ नहीं हूं? आप मुझे तुच्छ बना रहे हैं? यदि अंतिम समय में प्रारूप बदलता है, तो यह पार्टी का निर्णय है, यह सवाल न करें।

Manoj Jha, RJD on being asked how can you say all is well when your leader (Tejashwi Yadav) doesnt come : Am I nothing in my party? You are making me insignificant? If format changes at the last moment, its a partys decision, do not question that. pic.twitter.com/NPeT85zoBn
ANI (@ANI) March 22, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *