नई दिल्ली ( एजेंसी ) : अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में चड्डी शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा 650 नए शब्दों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है।
ब्रिटेन में चड्डी शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के लोकप्रिय कॉमेडी शो गूडनेस ग्रेशियस मी के जरिए लोकप्रियता मिली। इस शब्द को शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर अंडरवियर या अंडरपैंट होती है।
इससे पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह दी गई है। इनमें प्रमुख हैं- अच्छा, अन्ना, गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा। वैसे शब्दों को इस डिक्शनरी में शामिल किया जाता है जो काफी लोकप्रिय हो गया है या जिसका अनुवाद करना मुश्किल होता है।