भारत और दुनिया भर में इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की दुनिया में अपना दम-खम दिखाने वाली WhatsApp ने फ़र्जी ख़बरों पर लगाम लगाने के लिए In-App Browser को लॉन्च कर रही है जो किसी भी ट्रोजन वाली लिंक को डिटेक्ट कर लेगा.
आमतौर पर आपने देखा होगा कई ऐसे फ़र्जी लिंक आपके फ़ोन पर आते हैं जिनके बैकग्राउंड में ट्रोजन होने की संभावना होते हैं जिसपर क्लीक करने से आपकी प्राइवेसी खतरे में आ सकती है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी सर्च हिस्ट्री को फेसबुक और वॉट्सऐप दोनों प्लेटफॉर्म के लिए हाइड कर सकेंगे.
इसके अलावा Dark Mode, Emoji जैसे कई नए फीचर्स भी जुड़ने के संभवना हैं. आको बता दें, दुनियाभर में इस WhatsApp मैसेजिंग ऐप के 1.3 बिलियन यानि 130 करोड़ यूजर्स हैं.
Whatsapp के Dark Mode फीचर के जरिए यूजर्स अपने बैकग्राउंड को बदल सकेंगें. मतलब, यदि आप WhatsApp के बैकग्राउंड कलर से पक चुके हैं तो इसे बदलकर सफेद या काला कर सकते हैं.