नई दिल्ली : पद्म श्री से सम्मानित क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बयान दिया है। गौतम गंभीर से पत्रकारों ने जब पूछा कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं, इस पर गंभीर ने कहा है कि, यह बीसीसीआई को तय करना है। अगर मैं व्यक्तिगत रूप से कहूं तो भारत को मैच नहीं खेलना चाहिए। 2 अंक मायने नहीं रखते हैं।एक मैच न खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे लिए किसी मैच से ज्यादा जवान महत्वपूर्ण हैं। देश पहले आता है।
Gautam Gambhir on whether India should play Pakistan in the World Cup: Its up to the BCCI to decide. Personally, theres nothing wrong in forfeiting the game as well, 2 points arent that important, for me jawans are more important than any cricket game. Country comes first. pic.twitter.com/XTa2IoxwYv
ANI (@ANI) March 18, 2019
ग़ौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच खेल के स्तर पर भी दूरी आई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अज़हर पाकिस्तान में है। पुलवामा हमले की ज़िम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ही ली थी।