नई दिल्ली ( एजेंसी ) : वर्ल्ड फेमस एडल्ट स्टार मिया खलीफा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ड सेंडबर्ग संग सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम और अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकॉउंट पर एक तस्वीर साझा कर दी है।
रॉबर्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, हम इस सप्ताह के अंत में शिकागो गये और शानदार डिनर किया। मैंने मिया को प्रपोज किया तो उसने हां कहा।
बता दें कि, 26 वर्षीया मिया खलीफा का जन्म लेबनान के बेरट में हुआ था। साल 2001 में उनका परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया था। हालांकि मिया ने साल 2015 में एडल्ट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। फिलहाल वे एक स्पोर्ट्स शो को होस्ट कर रही हैं।