पर्रिकर के निधन के बाद गोवा ‘मिशन’ पर गडकरी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गठबंधन दलों ने नए नेता की तलाश में नितिन गडकरी के नेतृत्व में देर रात बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में शामिल होने के लिए रात करीब 3 बजे गोवा पहुंचे.

गौरतलब है कि अग्नाशय कैंसर से पीड़ित मनोहर पर्रिकर का कल उनके निजी आवास पर निधन हो गया. वह गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे जिसमें बीजेपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल हैं. पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में सीएम को लेकर माथापच्ची तेज हो गई है.

हालांकि देर रात चली बैठक में कोई नतीजा सामने नहीं आया है. गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई सहित उनके दो विधायकों विनोद पालेकर और जयेश सलगांवकर, दो निर्दलीय विधायकों रोहन खौंते और गोविंद गावडे ने नितिन गडकरी के साथ बैठक में हिस्सा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *