दिल्ली दरबार संगीत उत्सव में प्रस्तुति देंगे बिरजू महाराज

देश की प्राचीन पारंपरिक कलाओं और संस्कृति की झलक शनिवार से शुरू हो रहे दिल्ली दरबार संगीत उत्सव में देखने को मिलेगी। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के महारथी उस्ताद राशिद खां, पंडित बिरजू महाराज और उस्ताद वासिफुद्दीन डागर सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

दिल्ली घराना इस दो दिवसीय उत्सव का आयोजन सुरसागर सोसायटी और अमीर खुसरो इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक सहयोग से कर रहा है। इस उत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में होगा। इस उत्सव में लोग हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन, कथक, कर्नाटक शैली में वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति के साथ कार्यशाला, हिन्दुस्तानी संगीत पर व्याख्यान, सेमीनार और परिचर्चा से रुबरु होंगे।

दिल्ली दरबार के संस्थापक और भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद इकबाल अहमद खान ने बताया कि यह उत्सव हमें अपनी सीखी गयी विद्या युवा पीढ़ी को बताने का मौका देता है। उन्होंने कहा, मुझे भारतीय शास्त्रीय कला के महान उस्तादों के संरक्षण में संगीत सीखने का मौका मिला। उन्होंने हमें केवल कला ही नहीं सिखाई बल्कि भारत की परपंरा और महान संस्कृति से भी हमारा परिचय कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *