‘जहाँगीर’ और ‘फरहाज’ की सलामती के लिए लगाई गुहार

हैदराबाद : भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली के अनुसार शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक #क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए हमले में दो भारतीयों और चार भारतीय मूल सहित 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इस हमले में हैदराबाद के दो लोगों के घायल होने की सामने आ रही है। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर ये बात साझा की है।

Farhaj Ahsan, a person of Indian origin, was also reported to have gone to the same mosque and is currently missing. His family in Hyderabad, I request immediate assistance to his family as well. His familys contact details are available with me & Ill share the same with you. pic.twitter.com/KYwBcs2yTM
Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 15, 2019

हैदराबाद के दो लोगों में से एक अहमद जहांगीर के घायल होने की पुष्टि उनके भाई खुर्शीद जहांगीर ने की है। मीडिया संस्था से बात करते हुए खुर्शीद जहांगीर ने कहा कि, मेरा भाई इस हमले में घायल हो गया है और अब एक अस्पताल में ठीक हो रहा है। फिलहाल उनकी सर्जरी की जा रही है। हमने वीडियो में देखा है कि उसे सीने में गोली लगी है। हम दूतावास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

#Hyderabad-Khurshid Jahangir,brother of Ahmed Jahangir who was injured in #NewZealandShooting: My brother was injured & is now recovering in a hospital. He is currently undergoing surgery. We have seen in the video he has been shot in the chest. Were trying to reach the Embassy. pic.twitter.com/Lt94JE4Xyr
ANI (@ANI) March 15, 2019

खुर्शीद जहांगीर सरकार से गुहार लगाते हुआ आगे कहा है कि,हम अभी तक उचित जानकारी प्राप्त नहीं कर सके हैं। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि मुझे वीजा प्राप्त करने में मदद मिले ताकि मैं अपने भाई की देखभाल करने के लिए न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकूं।

Khurshid Jahangir, brother of Ahmed Jahangir who was injured in #NewZealandShooting: We havent been able to get proper information yet. I request the government to help me to get a visa so I can travel to New Zealand to take care of my brother. #Hyderabad https://t.co/i8XJrHROZ7
ANI (@ANI) March 15, 2019

वही दूसरे व्यक्ति की पहचान फरहाज अहसान के रूप में हुई है। फरहाज अहसान की भी उसी मस्जिद में जाने की सूचना मिली थी और वर्तमान में वह लापता है। उनका परिवार भी हैदराबाद में ही रहता है। फरहान के पिता मोहम्मद सईदुद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरा बेटा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने गया था। वह अभी तक नहीं लौटा है। करीब 17 लोग अभी भी लापता हैं। मेरा अनुरोध है कि सरकार मेरे बेटे के बारे में पता करें।

Mohammed Sayeeduddin, father of Farhaj Ahsan who is missing since shootings in Christchurch,NZ: My son went to the mosque to offer Friday prayers. My son has not returned yet. About 17 people are still missing. Request govt to find about the whereabouts & well being of my son. pic.twitter.com/VvunYNkeG9
ANI (@ANI) March 15, 2019

बताते चले कि क्राइस्टचर्च में क़रीब 30 हज़ार भारतीय या भारतीय मूल के लोग रहते हैं।मस्जिदों में हुए इस हमले में मरने वालों की संख्या 49 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *