समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: अदालत आज सुनाएगी फैसला

साल 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए ब्लास्ट मामले में पंचकूला की विशेष एनआईए अदालत आज फैसला सुनाएगी. इससे पहले 11 मार्च को मामले में पंचकूला की विशेष NIA अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामले में मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद हैं. एनआईए ने अपनी चार्जशीट में 8 लोगों को आरोपी बनाया है. हालांकि फैसला सुनाये जाने के दौरान इसमें से सिर्फ चार लोग, स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी के ही कोर्ट में मौजूद रहने की उम्मीद है. आपको बता दें कि असीमानंद बेल पर हैं, जबकि अन्य तीन न्यायिक हिरासत में हैं.दिल्ली-लाहौर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में साल 2007 में पानीपत के नजदीक दो बम विस्फोट हुए थे, जिनमें 68 लोग मारे गए थे.

समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: पंचकूला की विशेष अदालत आज 14 मार्च को सुनाएगी फैसलाआपको बता दें कि दिल्ली-लाहौर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन ब्लास्ट के कथित मास्टरमाइंड सुनील जोशी की पहले ही मौत हो चुकी है. दिसंबर 2007 में उसका देहांत हो गया था. जबकि तीन अन्य आरोपी, रामचंद्र कलसंगरा, संदीप डांगे और अमित फरार चल रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली-लाहौर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में 18 फरवरी 2007 को पानीपत के नजदीक दो बम विस्फोट हुए थे, जिनमें 68 लोग मारे गए थे और 12 अन्य घायल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *