2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और JuD के प्रमुख हाफिज सईद का नाम प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची से हटाने की अपील को ख़ारिज कर दिया है.
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति को पुलवामा आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का नया अनुरोध मिला है.
पुलवामा हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोह्हमद ने ली थी.
वहीँ मुंबई हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे. सईद ने 2017 में लाहौर स्थित लॉ फर्म मिर्जा और मिर्जा के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के साथ एक अपील दायर की थी.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस तरह के सभी अनुरोधों की जांच करने के लिए नियुक्त स्वतंत्र लोकपाल डैनियल किफ़र फ़ासिआती ने रिपोर्ट दी है कि हाफिज सईद पर से बैन नहीं हटाया जाएगा और वो अभी भी प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची में रहेगा.
सईद के अनुरोध का भारत के साथ-साथ अन्य देशों ने भी विरोध किया था जिसमे अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल थे.
पिछले महीने, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र में जेएम प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी भारत का साथ दिया है. हालाँकि मसूद अजहर का संगठन पहले से ही संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूचि में आता है.