कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है. जिसकी वजह से आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को दिक्कत हो सकती है.बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मैच फिक्सिंग की वजह से पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था.
बीके सिंह का बयान
बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर हमला करते हुए पूछा, रविशंकर को यह साफ करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच पुलवामा आतंकी हमले को लेकर क्या मैच फिक्सिंग थी. उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता. उन्होंने आगे कहा, पुलवामा अटैक के बाद के घटनाक्रम पर यदि आप नजर डालेंगे तो पता चलता है कि यह पीएम मोदी और इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी.
रविशंकर प्रसाद का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल जी-20 देशों के राजदूतों से मुलाकात की थी. उन्होंने पुलवामा हमले और एयरस्ट्राइक के बारे में क्या खुलासा किया? क्या उन्होंने उनको देश, सरकार या कांग्रेस के दृष्टिकोण से अवगत कराया? राहुल गांधी हर दिन एयरस्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें देश को इसे समझाने की जरूरत है.
आपको बता दें इस मुद्दे पर राहुल गाँधी का भी बयान आया था जिसमे उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि यह दुखद है जब अर्धसैनिक बलों का कोई जवान शहीद होता है तो उन्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलता. ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल सीआरपीएफ और बीएसएफ को ही यह दर्जा नहीं मिले. जब हमारी सरकार आएगी तो अगर कोई भी जवान ड्यूटी के दौरान शहीद होता है, तो उसे शहीद का दर्जा मिलेगा.
जब पुलवामा हमला हुआ और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई जारी थी, तो मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि कांग्रेस और उसके सभी नेता और कार्यकर्ता भारतीय वायुसेना और सरकार के साथ खड़े हैं. हमने स्पष्ट किया कि हम इसका राजनीतिकरण नहीं करेंगे, लेकिन यह दुखद है कि जब विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था तो पीएम नरेंद्र मोदी इसका राजनीतिकरण कर रहे थे.