ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में घरेलू मैदान पर गरजेंगे माही

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों पांच मैचों का वनडे सीरीज खेला जा रहा है. जिसमे भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना रखी है. और ऐसे में टीम इंडिया तीसरे मुकाबले के लिए रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को मेहमान टीम का सामना करेगी.

बता दें कि इससे पहले दोनों टीम के बीच दो मैच खले गए. पहला मैच हैदराबाद में खेला गया जिसमे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था, जबकि दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इसमें भी मेहमान टीम को इंडिया ने 8 रन से हरा दिया.

ऐसे में शुक्रवार को होने वाले इस माकाबले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज बचाने के लिए हर हाल में मैच को जीतना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया इस मैच को जीतकर पांच मैचों के इस वनडे सीरीज पर कब्ज़ा करनाचाहेगी.

माना जा रहा है कि धोनी अपने घरेलू मैदान पर संभवत: अंतिम मैच खेलेंगे, ऐसे में इस मैच मेंखासकर महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें होंगी, क्योंकि कयास लगाया जा रहा है कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. अगर ऐसा हुआ तो घरेलू मैदान पर यह उनका आखरी मैच होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *