बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर अमेरिका में पिछले पांच महीनों से अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं. अब खबरें आ रही है कि वो जल्द ही वापस आ रहे हैं. खबरों की माने तो ऋषि कपूर की तबीयत ठीक है. करीबी के मुताबिक, उसकी वॉट्सएप पर ऋषि कपूर से बात हुई थी. एक्टर ने बताया वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. और मार्च के अंतिम तक मुंबई वापस आ सकते हैं.
कुछ दिन पहले ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी एक पोस्ट में इस बात का हिंट दिया था.ऋषि कपूर पिछले पांच महीनों से न्यूयार्क में हैं.तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने वहां जाकर ऋषि से मुलाकात भी की थी. इलाज की वजह से मां के निधन होने पर भी एक्टर मुंबई वापस नहीं आ पाए थे.
आपको बता दें ऋषि कपूर को तीसरी स्टेज का कैंसर हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद साल 29 सितंबर को ट्वीट कर के दी थी. जबसे ऋषि कपूर का ट्रिटमैंट शुरू हुआ है नीतू कपूर उनके साथ न्यूयार्क में ही हैं.
अगर काम की बात करें तो ऋषि कपूर मुल्क में दिखाई दिए थे और उसके बाद से ही वो परदे से गायब हैं.