41 सेकंड के विडिओ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ऑफिशियल Logo रिलीज़

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल लोगो आज रिलीज कर दिया गया है. 41 सेकेंड के इस विडिओ में फिल्म का नाम और एक्टर्स का नाम बताया गया है.

वीडियो की शुरुआत में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई दे रही है जिसमें वो पूछते नजर आ रहे हैं, सर कोई ऐसा अस्त्र है क्या जो टुकड़ों में हैं, जिसे जोड़ तो गोल है और उस पर एक निशान भी है… इसके बाद दूसरी आवाज अमिताभ बच्चन की सुनाई देती है जिसमें वो कहते हैं, हमारा गुरूर, हमारे इतिहास की शान, जिसमें पूरे ब्रह्मांड की शक्ति बनी हुई.!

इसके बाद आलिया भट्ट की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो पूछती हैं, ये कौन सा अस्त्र है?. इसके जवाब में बिग बी कहते हैं, सारे अस्त्रों का देवता ब्रह्मास्त्र. इसके बाद रणबीर कपूर एक बार फिर सवाल करते हैं, ये मुझे क्यों दिखता है सर.. तब बिग बी बताते हैं क्योंकि तुम ब्रह्मास्त्र की आखिरी लड़ा से जुड़े हो शिवा.

ख़बरों की माने तो फिल्म की कहानी किसी पौराणिक कथाओं से प्रेरित है. फिल्म में रणबीर कपूर का नाम शिव है तो आलिया भट्ट का नाम इशा है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज़ किया जायेगा.

आपको बता दें यह पहली फिल्म है जिसमे रणबीर और आलिया साथ नजर आयेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *