जाह्नवी कपूर आज अपना 22 जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन पर उनकी कजिन सोनम कपूर ने उनको एक ख़ास तरीके से विश किया है. सोनम कपूर ने जाह्नवी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो जाह्नवी को गोद में लेकर बैठी हैं.इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास मैसेज भी लिखा है.
सोनम कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें जाह्नवी बहुत छोटी दिखा रही हैं ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर उनके जन्म के कुछ महीनों के बाद की है.तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा है कि, हैप्पी बर्थडे बेबी जानू, मेरा बहुत सारा प्यार, ऐसे ही मुस्कुराती रहो..तुम्हारी खूबसूरत मुस्कान के साथ.
बता दें इस वक़्त जाह्नवी अपनी शूटिंग के चलते वाराणसी में हैं जहाँ उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान् विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची हैं.
आपको बता दें जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू किया है. उसके बाद वो जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं जिनमें से एक बायोपिक है और एक हिस्टोरिकल ड्रामा है.