पाक समर्थक कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने दी मोदी सरकार को चुनौती, हिम्मत है तो केस करे

कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को चुनौती दी है. अपने ताजा ट्विट में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें देशद्रोही और पाकिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है. अगर किसी में हिम्मत है तो उन पर मुकदमा दायर करके दिखाए.

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि मेरे जिस ट्वीट पर आप और आपके मंत्री गण मुझे पाकिस्तान समर्थक मानते हैं देशद्रोही मानते हैं वह मैंने दिल्ली से किया था जहां की पुलिस केंद्र सरकार के तहत आती है. अगर आप में साहस है तो मेरे ऊपर मुकदमा दायर करें.

वहीं कांग्रेस नेता योगेन्द्र सिंह परिहार के ट्वीट पर रिट्वीट किया. परिहार ने लिखा है कि उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलवामा हमले को बड़ी दुर्घटना बताया. तो क्या अब मौर्य जी भी देशद्रोही कहे जाएंगे? मीडिया ने दिग्विजय सिंह जी के बयान पर जो हंगामा किया वैसा ही हंगामा अब मचाएंगे या बिल में घुस जाएंगे.

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताया था. जिसके बाद दिग्विजय सिंह निशाने पर आ गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *