दिल्ली : बुधवार सुबह नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवी मंजिल पर आग लग गई. सुबह 8:34बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 24 गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Delhi: Fire broke out at the office of Ministry of Social Justice and Empowerment in Pandit Deendayal Antyodaya Bhawan, at CGO Complex, today; 24 fire tenders present at the spot. #Delhi pic.twitter.com/epcfEpr7eN
ANI (@ANI) March 6, 2019
यहां पर कई एयर फोर्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, वन विभाग के अलावा पेयजल मंत्रालय समेत केंद्रीय ऑफिस हैं.भवन को पहले पर्यावरण भवन के रूप में जाना जाता था. फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है.
इससे पहले, फरवरी में दिल्ली के करोल बाग इलाके में होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 17 लोग मारे गए थे.