बालाकोट में कितने आतंकी मारे हैं, आज या कल में चल जाएगा पता :राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के द्वारा एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के मारे जाने को लेकर लगातार उठ रहे सवाल के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डे पर वायु सेना के हमले में मरे आतंकवादियों की संख्या के बारे में आज या कल में सबको पता चल जाएगा.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 250 आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रहे हैं. वहीं सेना कह रही है कि जिस समय हमला किया गया बालाकोट कैंप में 300 मोबाइल सक्रिय थे. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार इस मामले पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है.

गृह मंत्री का दावा है कि राष्ट्रीय एनटीआरओ अर्थात् प्रौद्योगिकी शोध संगठन प्रणाली के अनुसार भारतीय कार्रवाई से पहले उस जगह पर तकरीबन 300 मोबाइल एक्टिव थे.

आपको बता दें, विपक्ष पर एयरस्ट्राइक को लेकर सियासत करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस यह जानना चाहती है कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं तो वह पाकिस्तान जाकर शवों को गिन सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *