लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन करे अथवा नहीं इस बात को लेकर कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार- विमर्श किया.
जिसमें सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी के दिल्ली विंग के नेताओं ने उन्हें आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की सलाह दी है. आपको बता दें, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी.
इस बैठक में शीला दीक्षित, पीसी चाको, कुलजीत नागरा, सुभाष चोपड़ा, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन, देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया और हारून यूसुफ आदि मौजूद थे.
आम आदमी पार्टी को काग्रेस से गठबंधन की उम्मीद थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद कांग्रेस से गठबंधन की इच्छा जताई थी.