बहुत सह लिया अब घर में घुसकर मारेंगे :मोदी

आतंक और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को पीएम मोदी ने कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत पिछले 40 वर्षों से आतंकवाद की पीड़ा झेल रहा है लेकिन अब हम घर में घुसकर मारेंगे चाहे आतंकवादी सात पताल में जाकर घुस जाएं, हम उनको वहां से भी निकालकर मारेंगे.

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह नया भारत है, आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा, चुन-चुन कर बदला लेगा और जरूरत पड़ी तो दुश्मन के घर जाकर भी हिसाब चुकता करेगा. 40 साल से आतंकवाद हिन्दुस्तान के सीने में गोलियां दाग रहा है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोग कदम उठाने से डरते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *