लगातार बदल रही सियासत की हवा को समझते हुए सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को अब 10 सीटों का ऑफर दिया है. हालांकि, समाजवादी पार्टी के सुत्रों की मानें तो कांग्रेस द्वारा पूर्व समाजवादी पार्टी के नेताओं से बातचीत करने और उनसे सम्बन्ध रखने को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं.
आपको बता दें, समाजवादी पार्टी खास तौर पर शिवपाल यादव के साथ की गई प्रियंका गांधी की टेलीफोन पर संवाद से नाराज है. इधर ख़बर यह भी आ रही थी कि कांग्रेस शिवपाल यादव की पार्टी से गठबंधन करने जा रही है
मगर अब कांग्रेस के नेता इसे शिष्टाचार में की गई बातचीत का हवाला देकर टाल रहे हैं. इधर एनसीपी नेता शरद पवार और टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी के साथ भी गठबंधन करने का निवेदन किया है.